सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपए एवं पासबुक लूटा

एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अपराधियों का हौसला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेखौफ अपराधियों ने जिले के पीपरा में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपए, पासबुक, चेक एवं लैपटॉप लूट कर फरार हो गए। वहीं गोली से जख्मी सीएसपी संचालक अनिरुद्ध कुमार सिंह को इलाज के लिए रहमानिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने इस लूट की घटना को पीपरा थाना क्षेत्र के जमुनिया बलही देवी के समीप अंजाम दिया। जहां पीपराकोठी थाना क्षेत्र के बरकुरवा निवासी अनिरुद्ध कुमार सिंह अपने कार से पांच लाख रुपए लेकर जमुनिया स्थित एसबीआई के अपने सीएसपी के लिए जा रहे थे। तभी अपराधियों ने रास्ते में घेर कर अनिरुद्ध कुमार सिंह को गोली मार कर पांच लाख रुपए नकद, पासबुक, साइन किया हुआ ब्लैंक चेक, लैपटॉप लूट लिया और पीपरा कोठी की ओर अपराधी फरार हो गए। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही चकिया एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?