9 जुलाई देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर गौतमबुद्धनगर के मजदूर संगठनों ने की बैठक : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा। मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा छीनने वाले विनाशकारी 4 श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) को अविलंब रद्द करने की मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय राष्ट्रीय फेडरेशनों व एसोसिएशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 09 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए नोएडा गौतम बुध नगर के मजदूर संगठनों के नेताओं की बैठक आज सेक्टर- 3, नोएडा में हुई।
बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की योजना तय की गई साथ ही बैठक में इंटक नेता संतोष तिवारी, योगेंद्र चौहान, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, रामस्वारथ, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, एक्टू नेता अमर सिंह, प्रेम त्यागी, हिंद मजदूर सभा के नेता रितेश झा, एटक नेता मोहम्मद नईम, यूपीएलएफ नेता राम नरेश यादव व ललित शर्मा, यूटीयूसी नेता नूर आलम, पश्चिम निर्माण मोर्चा उत्तर प्रदेश नेता ललित श्वास पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा, श्रमिक प्रतिनिधि अविनाश कुमार पचौरी आदि संगठनों के नेताओं ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि योगी सरकार ने अपने 8-9 साल के कार्यकाल में एक बार भी मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं किया है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है आज प्रदेश में मजदूरों का न्यूनतम वेतन 11000 रुपया से भी कम है इतने कम वेतन में मजदूर कैसे जिंदा रह पाएगा यह बात प्रदेश सरकार की समझ में क्यों नहीं आ रही है? योगी सरकार के शासनकाल में श्रम कानून के उल्लंघन के मामले बढ़ने से मजदूरों का उत्पीड़न- शोषण शीर्ष स्तर पर है!

योगी सरकार के राज्य में पुलिस प्रशासन की निरंकुशता बढ़ी है! योगी सरकार ने प्रदेश के कामगारों के पक्ष में आज तक कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे सरकार अपनी उपलब्धियां के रूप में गिना सके सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला है! वक्ताओं ने कहा कि सरकार जिस दिन मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को लागू करेगी उसके अगले दिन से व्यापक स्तर पर मजदूर संगठन जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे! साथ ही उन्होंने जनपद के मेहनतकशों से 009 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को जनपद में सफल बनाने की अपील किया। बैठक में यह भी तय किया गया कि 23 जून 2025 को बीएचईएल कम्पनी सेक्टर- 16, नोएडा पर होने वाली महापंचायत में सभी संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?