ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसन रेज़ाई ने दावा किया था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा। इस बयान के जवाब में पाकिस्तान ने इन दावों का खंडन करते हुए इसे “झूठ” करार दिया है। पाकिस्तान ने स्पष्ट किया कि उसने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया। यह विवाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज है।






