सभा व जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसान सभा गौतम बुध नगर कमेटी ने 29 मई को भारी संख्या में डीएम कार्यालय सूरजपुर पहुंचने की क्षेत्र के लोगों से की अपील

ग्रेटर नोएडा । 10% प्लॉट, आबादियों को तत्काल समाधान, नया भूमि अधिकरण कानून को लागू करने, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाने, भूमिहीन परिवारों को वेंडिंग जोन में तय आरक्षण के तहत दुकान आवंटित करने आदि की मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुध नगर के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद और किसान एकता संघ तीनों संगठन 29 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी है। जिसकी तीनों संगठन अपने-अपने स्तर से व्यापक तैयारी कर रहे हैं इसी अभियान के तहत किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा व संयोजक वीर सिंह नेताजी के नेतृत्व में खानपुर सहित कई गांवो में सभा व जन संपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र के किसानों से 29 मई 2025 को भारी संख्या में जिला कलेक्ट सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पहुंचने की अपील किया।
किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बताया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा और अपने हक अधिकारों को हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक बढ़ चढ़कर इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
वही सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हम किसानों के हक अधिकार की लड़ाई में उनके साथ हैं। और हमारे कार्यकर्ता भी किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष…

    Continue reading
    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार