हक, अधिकार व रोजगार के लिए श्रमिकों ने बीएचईएल कम्पनी पर 26 वें दिन भी सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन जारी रखा

नोएडा। बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- काम से रोके गए सभी श्रमिकों को काम पर वापस लो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- मजदूरों से मत टकराओ! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- श्रम आयुक्त केंद्रीय द्वारा लिखित में दिए गए सुझावानुसार वेतनमान लागू करो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- संस्थान में कार्यरत श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज करो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- पूर्व में मिल रही कैंटीन की सुविधा बहाल करो! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- संस्थान में कार्यरत समस्त श्रमिकों को समान कार्य का समान वेतन व सुविधाएं देनी होगी! बीएचईएल के प्रबंधन होश में आओ- श्रमिकों के साथ भेदभाव व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करना बंद करो! बीएचईएल के प्रबंधन की मनमानी, तानाशाही नहीं चलेगी आदि जोरदार नारों के साथ 17 मई 2025 को भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25 सेक्टर- 16 ए फिल्म सिटी नोएडा कम्पनी के समक्ष कांन्टे्क्ट लेबर इम्पलाईज यूनियन सीटू के बैनर तले गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए कर्मचारी सुरेंद्र सिरसवल, रणजीत सिंह चौटाला, मनमोहन सागर, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार (पर्यवेक्षक), उत्तम राहा, कृष्णपाल, शालू, सुजाता, बीना, वंदना हलदर, सोनी, गुलाबो, गुड्डी, रतन दास, ग्रीस व अमर को पुनः कार्य पर लेने की मांग पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 15 वें दिन भी जारी रहा।
धरना प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया और श्रमिकों को हो रहे उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए श्रमिकों से एकजुट रहकर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने और न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित किए जाने आदि मांगों पर 09 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल की तैयारी में जुट जाने की आह्वान किया। साथ ही 20 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन में मजदूरों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!