खबर का असर: मधु विहार की गंदगी पर हुई कार्रवाई, उपायुक्त के निर्देश पर सफाई अभियान शुरू

नई दिल्ली, द्वारका। हाल ही में द्वारका के मधु विहार क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री रणबीर सोलंकी द्वारा उठाए गए मुद्दे का सकारात्मक असर सामने आया है। समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच की सड़क पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से कूड़े का निस्तारण किया गया और भविष्य में गंदगी जमा न हो, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

श्री सोलंकी ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया और कहा, “यह जनता की आवाज और मीडिया की भूमिका की जीत है। हम उपायुक्त महोदय और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन हमारी यह मांग बनी रहेगी कि इस निगरानी को नियमित रखा जाए ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।” स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना की है और आशा जताई है कि मधु विहार क्षेत्र को अब स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार