मुख्यमंत्री ने महाबोधि अतिथिगृह और मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का किया उद्घाटन

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बोधगया में महाबोधि अतिथिगृह का शुभारंभ किया। उन्होंने वेलकम होटल वाई आई०टी०सी० द्वारा संचालित इस अतिथिगृह का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 08 एकड़ क्षेत्र में बने इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अतिथिगृह में 120 कमरे बनाए गए हैं, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबे समय से इस अतिथिगृह की योजना थी। इसके निर्माण से अब श्रद्धालुओं को ठहरने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध और बोधिवृक्ष की पूजा कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री गया पहुंचे, जहां उन्होंने बिपार्ड परिसर में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन किया। साथ ही ओपन एयर थियेटर और स्वीमिंग पूल का भी उद्घाटन कर संबंधित सुविधाओं का अवलोकन किया। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर खिलाड़ियों द्वारा मलखम्ब, योग और तैराकी के प्रदर्शन हुए, जिनकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन कर रहा है। ये खेल 4 से 15 मई तक पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित होंगे।

 

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे

 

श्री विजय कुमार चौधरी (जल संसाधन मंत्री), डॉ० प्रेम कुमार (सहकारिता मंत्री), श्री जयंत राज (भवन निर्माण मंत्री), श्री राजू कुमार सिंह (पर्यटन मंत्री), डॉ० सुनील कुमार (गया जिला प्रभारी मंत्री), साथ ही अनेक विधायक, विधान पार्षद, सचिवगण एवं वरीय प्रशासनिक अधिकारी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “