वैशाली के अफजलपुर में नेत्र चिकित्सीय शिविर का आयोजन

 250 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गांव स्थित राजा भैया के आवास पर वन बंधु परिषद महिला समिति, पटना के द्वारा एक दिवसीय नेत्र रोग उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार ने किया।

शिविर में आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। करीब ढाई सौ मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त में दवा एवं चश्मे वितरित किए गए। गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित करीब दो दर्जन मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिनके लिए संस्था द्वारा पटना में निःशुल्क रहने और उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

वन बंधु परिषद महिला समिति की अध्यक्ष सीता बंसल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आर्थिक अभाव के कारण जो लोग चिकित्सा से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए संस्था पूर्ण रूप से निःशुल्क चिकित्सा, दवा और सुविधा उपलब्ध कराती है।

इस अवसर पर भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने आगंतुकों और चिकित्सकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

शिविर में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सुनीता केजरीवाल, उपाध्यक्ष परमात्मा भगत, वन यात्रा प्रभारी चंदा बजाज, संयुक्त सचिव विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, उत्तर बिहार गतिविधि प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, अंचल अभियान प्रमुख राजकुमार सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!