एसपी ने जज की गाड़ी का चालान कटवाया, नो पार्किंग जोन में खड़ी थी गाड़ी

 मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सहमति से काटा चालान

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ट्रैफिक रुल उल्लंघन करने वालों के खिलाफ काफी सख्त हैं। आम हो या खास सबका चालान कट रहा है। ऐसा ही एक मामला मोतिहारी शहर से सामने आया है, जहां मुख्य पथ में खड़ी एक न्यायाधीश की गाड़ी का चालान कटा है। गाड़ी की तस्वीर शहर के ही एक व्यवसायी ने सोशल मीडिया पर डालकर ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने की चुनौती दी थी। जिस पर एसपी ने संज्ञान लिया। जिसके बाद न्यायाधीश की गाड़ी की तस्वीर के साथ एसपी की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि,इस मामले में जिला जज की सहमति से एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चालान काटा गया है। दअसल,एक यूपी नंबर की कार शहर के मुख्यपथ में सड़क पर लगी हुई थी। कार पर अंग्रेजी में जज लिखा हुआ था। जिस कार की तस्वीर शहर के एक व्यवसायी ने खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पोस्ट पर एसपी ने संज्ञान लिया और जिला जज से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद जिला जज की सहमति से इस गाड़ी का चालान काटा गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद गाड़ी का चालान किया गया। गाड़ी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की थी। ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मामला न्यायपालिका से संबंधित था इसलिए जिला जज को भी मामले से अवगत कराया गया। जिला जज साहब ने तुरंत मामले की इंक्वायरी की और सम्बंधित गाड़ी का चालान करने के लिए निर्देशित किया। कानून सबके लिए बराबर है। चालान किया गया। ड्राइवर की गलती है। ड्राइवर ने बिना गाड़ी मालिक की जानकारी के गाड़ी खड़ी की थी। ड्राइवर के द्वारा ट्रैफिक रुल का उल्लंघन किया गया था।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026