रामनवमी पर तीन दिवसीय अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न

 भक्तिमय माहौल में झूमे ग्रामीण

गायघाट (मुजफ्फरपुर):
पुरानानकार बलहा स्थित हिंद सोसाइटी क्लब के युवकों द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय अष्टयाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा के पश्चात रामधुन से वातावरण भक्तिमय हो गया।

दूसरे दिन राम विवाह की झांकी और संगीतमय प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन रामकलेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन का भी समावेश रहा। इस अवसर पर व्यास हरेंद्र और रामकुमार सखी की टीम द्वारा मिथिला की प्रसिद्ध ‘डोम वाली कहानी’ पर आधारित नाटक ने दर्शकों को खूब हंसाया।

चौथे और अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन और कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

कार्यक्रम की सफलता में ग्राम सुरक्षा समिति के प्रमुख दिनेश सहनी ‘आजाद’ की भूमिका अहम रही। साथ ही, गांव के मुखिया रंजीत सिंह, अजीत सिंह, परशुराम कुमार, ओंकार प्रसाद सिंह, सरोज कुमार, नीरज झा, जयंत कुमार, रामसुंदर, मोहन सहनी, टपलू सहनी, सुखदेव सहनी, कमलेश सहनी, सीतल सहनी, राहुल कुमार, रंजीत मंडल, मनोहर सहनी समेत सभी ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुसंगठित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश गया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा