भारतीय मतदाता नकारात्मक एवं भ्रम फैलाने वाले को स्वीकार नहीं करेगा : राधामोहन सिंह

मोतिहारी। राजनदत्त।

पूर्वी चंपारण भाजपा के द्वारा आज गोविंदगंज विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए की निर्णायक जीत ने पुनः स्थापित कर दिया है, कि भारतीय मतदाता नकारात्मक एवं भ्रम फैलाने वाले को स्वीकार नहीं करेगा। उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित किया है कि लोगों की पहली प्राथमिकता विकास ही है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं