बेतिया में किराए पर चल रहे हैं एसपी कार्यालय और नगर थाना

 अब मिलेगी खुद की जमीन, एसपी ने शुरू की पहल

पश्चिम चंपारण/ राजन द्विवेदी।

बेतिया नगर निगम एवं बेतिया राज की भूमि में किराए पर संचालित एसपी ऑफिस और थाने के भूमि के हस्तानांतरण की कवायद आरंभ हुई है। जिले की स्थापना के 53 वर्ष बीत गए। अभी भी पुलिस अधीक्षक का कार्यालय एवं थाना रेंट पर चल रहे हैं। विभाग अब तक बेतिया राज एवं नगर निगम को रेंट देता है। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय को पत्र लिखकर इनके लिए भूमि हस्तांतरण करने का अनुरोध किया है। डीएम को भेजे गए पत्र में एसपी ने बताया कि है कि उज्जैनटोला के थाना संख्या-131 विभिन्न खेसराओं के 28.58 एकड़ भूमि रैयती व गैरमजरुआ है, जो सदर अंचल के अमीन द्वारा चिह्नित की गई है। उसे पुलिस लाइन के लिए दी गई है। इसके अलावा थाना संख्या-131 में ही विभिन्न खाताओं की 19.77 एकड़ जमीन भी है, जो पुलिस लाइन व एसपी आवास के लिए है। इसमें भूमि का प्रकार मकान, मंदिर, परती, खेती आदि है। वहीं, एसपी कार्यालय के लिए मकान थाना संख्या-128 की खाता संख्या-7746,7747,7740 है। जिसका रकबा 1.5 है।
वहीं एसपी ने नगर थाना और कालीबाग थाना की जमीन हस्तांतरण करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है। डीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि थाना संख्या-128 के खाता संख्या-2251, 2249, 2247 की कुल रकबा 0.52 डिसमिल है। यह जमीन नगर निगम की है। जिस पर कालीबाग थाना है। इसके अलावा पश्चिम करगहिया के मौजा संख्या-137 में 5.52 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर नगर थाना स्थापित है। इन जमीनों को हस्तानांतरित करने का अनुराेध किया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!