कटिहार में दो नाबालिग किशोरियों को पोल में बांधकर पीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कियों को सीमेंट के पोल में बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीणों द्वारा दोनों किशोरियों को खंभे में बांधकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरियां भवानीपुर पंचायत के तलवा गांव की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों तलवा चौक स्थित सरस्वती मंदिर के पास से बांस की बनी टट्टी (घेरा) हटा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और आक्रोश में आकर पोल में बांधकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर आबादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को रस्सी से मुक्त कर अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि जिस स्थान पर मंदिर बना हुआ है, वह उनके पिता का निजी जमीन है, इसलिए वे वहां से घेरा हटा रही थीं।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मंदिर के घेरा हटाने से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’