लूटकांड का वांटेड अवधेश सहनी गिरफ्तार

मोतिहारी। जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में लूटकांड का वांछित बदमाश अवधेश सहनी पकड़ा गया. वह पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया थाना अंतर्गत शेख मझरिया गांव का रहने वाला है। उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अवधेश पर मुफस्सिल व पिपराकोठी में लूट के दो मामले दर्ज थे. वर्ष 2017 में लूट की दोनों घटना हुई थी, जिसमें उसका नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी चल रही थी, लेकिन हर बार व चकमा देकर भागने में सफल हो जा रहा था। रविवार को सूचना मिली कि वह अपने घर मझरिया आया है। जिसके बाद जिला पुलिस व एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि वर्ष 2017 में पिपराकोठी व मुफस्सिल इलाके में लूट की दो घटनाएं हुई थी। अनुसंधान के दौरान अवधेश का नाम सामने आया था।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार