बिहार में बीजेपी की सरकार बनाने में जुटे मोहन भागवत, नीतीश कुमार का क्या होगा ? 

चरण सिंह 

जब बिहार में एनडीए की सरकार है। जब एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रहा है। जब नीतीश कुमार बीस साल से मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिहार की धरती पर यह क्यों कहा कि अब दुर्भाग्य के दिन बीतने वाले हैं ? तो क्या एनडीए की सरकार को मोहन भागवत क्या दुर्भाग्य की सरकार मानकर चल रहे हैं ? या फिर नीतीश कुमार की सरकार को।

दरअसल महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आरएसएस बिहार में भी बीजेपी की सरकार बनाने में लग चुका है। बीजेपी के साथ ही आरएसएस का प्रयास है कि इस बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बने। यही वजह है कि मोहन भागवत पांच दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर में वह 9 दिसम्बर तक रहेंगे। सुपौल में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्या सरस्वती मंदिर के लोकार्पण समारोह में मोहन भागवत ने कह दिया कि दुर्भाग्य के दिन बीतने वाले हैं। परिवर्तन करने के लिए प्रयास करना पड़ता है। तो क्या बिहार में मोहन भागवत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं ? नहीं न।
दरअसल आरएसएस प्रमुख नीतीश सरकार को ही दुर्भाग्य के दिन मान कर चल रहे हैं। वैसे भी बीजेपी द्वारा बिहार चुनाव पर जारी करने वाले पोस्टरों में नीतीश कुमार का फोटो नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी कह दिया है कि एनडीए की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का निर्णय बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। वैसे भी महाराष्ट्र से सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को अच्छा शासक बताने पर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने अबू आजमी का बयान का समर्थन किया और जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बोलने की अभिव्यक्ति बताते हुए खालिद अनवर का समर्थन किया। उधर बीजेपी के विधायक हरिभूषण बलोच ने खालिद अनवर की सदस्यता समाप्त  करने की मांग कर दी। मतलब जदयू और बीजेपी के बीच विवाद बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे में जदयू और बीजेपी की बात बिगड़ सकती है।
दरअसल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के बाद अब बीजेपी का टारगेट बिहार है। मतलब बीजेपी अब बिहार में अपने दम पर सरकार बनाने में जुट गई है। जैसे आरएसएस में महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में असंभव काम को संभव कर दिखाया था। ऐसे में बिहार में भी आरएसएस पूरी तरह से जुट गया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि ऐसे में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार क्या करेंगे ? लालू प्रसाद के उस बयान का क्या होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे होते हुए बीजेपी बिहार में सरकार नहीं बना पाएगी।
दरअसल अब नीतीश कुमार का महागठबंधन में शामिल होना मज़बूरी गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मौका मिलते ही नीतीश कुमार पलटी मार देंगे। वैसे भी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने भी कह दिया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार पलटी मार देंगे। ऐसे में प्रश्न उठता है कि नीतीश कुमार चुनाव के बाद पलटी मारेंगे या फिर पहले ? बीजेपी का प्रयास है कि नीतीश के चेहरे पर वोट तो ले लिए जाएं पर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाना है। नीतीश यदि चुनाव के बाद पलटी मारते हैं तो बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ लेगी। क्योंकि इसके लिए उन्होंने ललन सिंह और संजय झा  इसके लिए तैयार कर रखा है। हां नीतीश ने चुनाव के पहले पलटी मार दी तो वह खेल कर देंगे। क्योंकि महागठबंधन में वह टिकट उन लोगों को देंगे जो उनके विश्वसनीय होंगे। एनडीए में उन पर ललन सिंह और संजय झा के समर्थकों को भी टिकट का दबाव होगा। महागठबंधन में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार मिलकर रणनीति बनाएंगे और एनडीए में रणनीति में ललन सिंह और संजय झा भी शामिल होंगे।
  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!