नव निर्मित सड़क का मेयर ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर: जिले के नगर निगम क्षेत्र संख्या 41 में गुरुवार को आनंद लाल महतो के घर से बोरिंग के पास तक लगभग 15 लाख रूपये की लागत ने नव निर्मित सड़क का मेयर अनिता राम ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मेयर अनिता राम ने कहा कि नगर निगम स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। कहा कि आज समस्तीपुर नगर निगम अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम का संपूर्ण विकास ही मकसद रहा है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है। जब तक नगर निगम क्षेत्र की समस्त समस्याएं दूर नहीं होंगी वह चैन से नहीं बैठेंगे और सदैव विकास की ओर अग्रसर रहेंगे। मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद सुजय कुमार गुड्डू, नगर पार्षद धीरज कुमार शर्मा, नगर पार्षद रंजीत कुमार दास, नगर पार्षद रूबी कुमारी, नगर पार्षद अनिता देवी, संवेदक सुनील कुमार शोले, संतोष कुमार, संदीप सरकार, पूर्व सरपंच मोo अफजल खान, मोo शाहनवाज हसीब, नीरज कुमार, मोo गुफरान, राजकिशोर महतो, चंद्रदेव महतो, सागर महतो, रंजीत कुमार रंभू आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!