गोरौल के हरसेर गांव में संभालू बाबा के मजार पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत हरसेर गांव स्थित संभालू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर सोमवार से दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। उर्स के पहले दिन अकीदतमंदों ने गाजे-बाजे के साथ चादरपोशी कर बाबा की दरगाह पर हाजिरी दी।

उर्स में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:

इनायतनगर गंजहाट से श्रद्धालु गोरौल चौक और हरसेर होते हुए बाबा के मजार तक पहुंचे और चादरपोशी की रस्म अदा की। इसके बाद बड़ी संख्या में भक्तजन मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे।

जलसा और कव्वाली की रही धूम:

उर्स कमिटी के सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि पहले दिन जलसा कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं रात में लखनऊ से आए महिला और पुरुष कलाकारों ने कव्वाली पेश की।

मेले में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब:

उर्स के दौरान स्थानीय मेले का भी आयोजन हुआ, जहां सभी समुदायों के लोगों ने खरीदारी की। आयोजक कमिटी के सदस्य शमशाद अहमद, अंसार अहमद, तरन्नुम परवीन और जाहिद वारसी ने बताया कि श्रद्धालुओं के रुकने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

उर्स के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!