फाइलेरिया की दवा खाने से दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

मधुबन।ज्योत्स्ना। प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत विद्यालयों में निःशुल्क दवा वितरण शुरू किया गया। इसी दौरान कोई लहरा हिंदी मध्य विद्यालय में दवा खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार हो गए।

क्या है मामला?

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के कुछ देर बाद पेट दर्द, मिचली, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायतें सामने आईं। शिक्षकों ने तुरंत सीएचसी मधुबन को सूचना दी, जिसके बाद चिकित्सकीय टीम ने पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चल रहा उपचार:

सीएचसी मधुबन में भर्ती बच्चों में सुलेखा, नंदनी, रीमा, अजमल, समीम, शहजाद, लाडली, अलीशा, साहिल, शाहिद सहित कई अन्य छात्र शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग का क्या कहना है?

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 10 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुछ बच्चों में हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं है। सभी छात्रों का उचित इलाज किया जा रहा है और वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान