वैशाली: बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से चार घर जलकर राख

-लाखों की संपत्ति का नुकसान

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली जिले के बेलसर प्रखंड के मिश्रौलिया जगदीश गांव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे चार घर जलकर राख हो गए। इस आगलगी में करीब दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि प्रखंड मुख्यालय से दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सभी चारों घर पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गए। इस अग्निकांड में अखिलेश सहनी, शैलेश सहनी, कमलेश कुमार और प्रेम सहनी के घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया।

ग्रामीणों ने निजी जलसाधन और बोरिंग के माध्यम से आग पर काबू पाया, अन्यथा आग के फैलने से और भी घरों को नुकसान हो सकता था। हालांकि, आगलगी के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके घरों में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर, जेवरात और कपड़े सहित सभी सामान जलकर राख हो गया।

अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के पास केवल शरीर पर पहने हुए वस्त्र ही बच पाए हैं।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!