बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की रणनीति पर चर्चा

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु। पटेढ़ी बेलसर के अफजलपुर गाँव में सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के आवास पर भाजपा वैशाली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, जिला प्रभारी संजय सहाय, विधानसभा प्रभारी अजीत पांडेय और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा देवी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

सीए अभिषेक राज ने सभी नेताओं का स्वागत अंग वस्त्र और भागवत गीता देकर किया। जिलाध्यक्ष अजब लाल साह ने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे अहम है, वे ही पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया।

सीए अभिषेक राज ने आगामी 10 फरवरी को हाजीपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उल्लेख किया और सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। बैठक को सफल बनाने में वैशाली विधानसभा के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!