पूर्वी चंपारण : परिमार्जन के 26 हजार से अधिक मामले पेंडिंग, लोग परेशान

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। विभाग के निर्देश पर जिले के 27 अंचलों में वैसे भूमि जिसका खाता, खेसरा, जमाबंदी सहित अन्य विभाग के साइट पर ऑनलाइन किसी कारणवश अपलोड नहीं हो पाए है, वैसे भूमि के लिए रैयतों को परिमार्जन करा कर सुधार कराते हुए खाता, खेसरा, जमाबंदी अपलोड कराना है, ताकि लोगों का आसानी से जमीन का म्यूटेशन, रसीद, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र संबंधित कार्य कराने में सुविधा हो. साथ ही आसानी से काम हो जाए. लेकिन अंचल और कर्मचारी स्तर पर आवेदन करने के बाद भी लोगों को महीनों बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोग महीनों तक अंचल और कर्मचारी के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले के 27 अंचलों में शनिवार तक लोगों की तरफ से कुल 44,275 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 26,853 आवेदन पेंडिंग हैं और 5510 आवेदन लोगों को अमूख कारण का हवाला दे कर वापस कर दिया गया है, जो परेशानी का वजह बना हुआ है। बता दे कि परिमार्जन मामले में मोतिहारी, तेतरिया, कोटवा, ढाका, हरसिद्धि, ये पांच अंचल जिले में सबसे निचले पायदान पर है।
अंचलों में पेंडिंग आवेदन की कुछ इस तरह है। चिरैया अंचल में 757 आवेदन पेंडिंग हैं। पताही अंचल में 304, केसरिया 1506, कल्याणपुर 1895, फेनहारा 218, चकिया 1154, अरेराज 960, संग्रामपुर 1551, छौंड़ादानो 1401, पहाड़पुर 1303, बजरिया 508, बनकटवा 288, तुरकौलिया 1522, पिपराकोठी 256, रक्सौल 1025, मधुबन 428, सुगौली 1329, मेहसी 1391, पकड़ीदयाल 501, आदापुर 2795, घोड़ासहन 626, रामगढ़वा 1037, कोटवा 783, मोतिहारी 1437, तेतरिया 296, ढाका 791 और हरसिद्धि में 791 आवेदन पेंडिंग है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस