बेगूसराय : लड़की बनकर रील बनाता था 10वीं का छात्र,मां की फटकार पर कर ली आत्महत्या

  बेगूसराय। बेगूसराय में दसवीं क्लास के एक छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं छात्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्र इंस्टाग्राम और फेसबुक एवं यूट्यूब पर लड़की बनकर में रील बनाता था। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले छात्र अंकित कुमार कहीं से रील बनाकर घर वापस आया था। जिसके बाद उसकी मां ने डांट फटकार लगाई थी। इसी से नाराज होकर छात्र ने घर में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मृतक छात्र लड़की के गेटअप में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रील बनाकर शेयर करता था और उसके काफी फॉलोअर्स थे।
मृतक छात्र की पहचान दरियापुर गांव के रहने वाले शंभू पंडित के बेटे अंकित कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र था। शनिवार की देर शाम भी वह रील बनाकर अपने घर वापस आया था, तभी खाने के लिए मां ने अंकित कुमार को डांट फटकार लगाई थी। इसी से नाराज होकर उसने अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अंकित होनहार लड़का था पढ़ाई में भी काफी तेज करा था और इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अच्छा खासा सब्सक्राइबर था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नयागांव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अंकित इंस्टाग्राम पर रानी एक्टर के नाम से फेमस था और मौत से दो घंटा पहले लड़की के भेष में आकर और रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया था। छात्र की आत्महत्या गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!