बिहार एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, दूसरे चरण की शुरुआत

 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी

 पटना। बिहार एनडीए में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है। इसके दूसरे चरण की शुरुआत भी हो गई। कई जिलों में पहले चरण के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन की समाप्ति के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। घटक दलों के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल मजबूत हुआ है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि घटक दलों में समन्वय बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन से एनडीए को संजीवनी मिली है।
दरअसल, इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एनडीए घटक दलों ने 15 जनवरी से संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। पहले चरण में आठ जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुए, जबकि सोमवार से दूसरे चरण की शुरुआत हुई।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पहले चरण का सम्मेलन समाप्त हो गया है। दूसरे चरण की शुरुआत 27 जनवरी से हो गई और तीसरे चरण के कार्यक्रम की शुरुआत 6 फरवरी से होगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के दौरान एनडीए की एकजुटता से विपक्ष परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हमारी सरकार बनेगी।
बताया जाता है कि जिस तरह एनडीए ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एकजुटता का प्रदर्शन किया है, उससे एनडीए में टूट की अटकलों पर विराम लग गया है। इस सम्मेलन के जरिए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एक ही मंच से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी का आह्वान करते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल कहते हैं कि एनडीए के सफल कार्यक्रम से विपक्ष हतोत्साहित है। इसलिए उनकी तरफ से अब बयानबाजी भी बंद हो गई है। पहले परिवार के एक सदस्य का बयान समाप्त होता था तो दूसरे सदस्य बयान देते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा ताला लगा दिया है कि अब राजद नेता बयान देना भूल गए हैं।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 225 सीट जीतना हमारा लक्ष्य है। बिहार एनडीए में फिलहाल पांच दल भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

  • Related Posts

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading
    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    सपा चीफ अखिलेश यादव को मंगलवार को तब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?