बिहार विश्वविद्यालय में बवाल

-चंदे को लेकर भिड़े दो छात्र गुट
-मारपीट-तोड़फोड़, तनाव के बाद फोर्स तैनात

  मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर दो छात्र गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल साइंस डिपार्टमेंट में हुई इस घटना में ठक्कर बाप्पा हॉस्टल के दो छात्र घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प के दौरान लोहे की रॉड का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।
घटना सोमवार को विश्वविद्यालय के सोशल साइंस डिपार्टमेंट में उस समय हुई, जब सरस्वती पूजा के लिए चंदा वसूली के दौरान दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। हिंसा के दौरान ठक्कर बाप्पा हॉस्टल के दो छात्र, राजू कुमार और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल छात्र राजू कुमार ने बताया, ‘हम लोग पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट से होकर गुजर रहे थे, तभी 15-20 छात्रों का समूह आया और सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांगने लगा। हमने मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उनके पास लोहे की रॉड थी, जिससे उन्होंने हमला किया। इस झगड़े में मुझे हाथ, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।’
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीपीओ सीमा देवी ने कहा, ‘सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।’
पुलिस ने कहा है कि जबरन चंदा वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी मामले में सहयोग मांगा गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत