26 को नहीं मिली जलेबी तो 27 जनवरी को स्कूल पहुंचे गार्जियन

-बच्चों संग काटा बवाल
-अब होगा ट्रांसफर!

 पटना/बांका। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव के एक विद्यालय में 26 जनवरी के दिन जलेबी वितरण नहीं हुआ। इसके बाद 27 जनवरी सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर का घेराव किया। ग्रामीणों ने हेडमास्टर से पूछा कि जब सरकार की ओर से 26 जनवरी को बच्चों के लिए जलेबी का आवंटन किया गया था, तो जलेबी का वितरण क्यों नहीं हुआ। विद्यालय में कुल 552 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर का व्यवहार सभी के साथ ठीक नहीं रहता। स्कूल के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी हेडमास्टर के अनुचित व्यवहार की पुष्टि की।
जिला परिषद की सदस्य पूजा कुमारी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने संबंधित वरीय अधिकारियों से बात की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान हेडमास्टर आलोक कुमार का स्थानांतरण किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल की शिक्षिका प्रीति कुमारी को स्कूल का प्रभार सौंपा जाएगा।
शिक्षिका प्रीति कुमारी ने बताया, ‘जलेबी देर से स्कूल पहुंची। जब झंडा फहराने का कार्यक्रम समाप्त हो गया, तब तक कुल दिए ऑर्डर की आधी जलेबी ही स्कूल पहुंच पाई थी। मैंने हेडमास्टर से बच्चों को जलेबी बांटने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने कहा कि जब पूरी जलेबी आ जाएगी, तभी वितरण होगा। लेकिन जब तक जलेबी पहुंची, बच्चे स्कूल छोड़कर जा चुके थे। इसके अलावा, जांच में पाया गया कि जलेबी कच्ची थी।’
शिक्षा सेवक विकास कुमार ने कहा, ’26 जनवरी का कार्यक्रम अच्छे से आयोजित किया गया। झंडोतोलन भी किया गया। पहली बार ऑर्डर की आधी जलेबी आई, और बाद में जब पूरी जलेबी आई, तो उसकी गुणवत्ता खराब थी। बच्चे भी स्कूल से जा चुके थे। इसलिए वितरण नहीं हो पाया।’
चौथी कक्षा की छात्रा दुर्गा कुमारी ने बताया, ‘हम 26 जनवरी को झंडा फहराने के लिए स्कूल आए थे और फिर घर लौट गए। हमें जलेबी नहीं मिली। इसी वजह से आज गांव के लोग स्कूल आए और मास्टर से बात की।’
इस घटना ने न केवल बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी पैदा की है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जल्द ही हेडमास्टर के स्थानांतरण और नए प्रभार के बाद स्थिति को सामान्य करने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत