दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा अंतरराष्ट्रीय, रक्सौल हवाई अड्डा का होगा विस्तार

 सरकार ने जमीन अधिग्रहण को दी मंजूरी

मोतिहारी/दरभंगा। बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने अहम निर्णय लिए हैं। उत्तर बिहार के दरभंगा और रक्सौल हवाई अड्डों के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दे दी गई है। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 89.75 एकड़, जबकि रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए 139 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा मुआवजा राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, इसके लिए 207.70 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने के संबंध में 89.75 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए राज्य स्कीम से अनुमानित मुआवजा राशि 244.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।बता दें कि बिहार के दोनों ही एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट पर एक नया सिविल एनक्लेव बनाया जा रहा है। बीते अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। 912 करोड़ की लागत से यहां नया टर्मिनल भवन और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में दरभंगा से अंतरराष्ट्रीय विमानों का भी परिचालन शुरू हो सकेगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा