वतन को जानो: कश्मीरी युवाओं ने बिहार की सांस्कृतिक विविधता को सराहा

मुजफ्फरपुर: जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “वतन को जानो” कार्यक्रम के तहत संवाद सत्र का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, बडगाम, श्रीनगर और पुलवामा जिलों के 132 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने संवाद स्थापित किया। कश्मीरी युवाओं ने बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के साथ-साथ छठ पूजा, लिट्टी-चोखा और बिहार की भाषा व लोगों के व्यवहार की प्रशंसा की। प्रतिभागियों ने कहा कि बिहार विजिट ने उनकी धारणा बदल दी और अब वे बार-बार बिहार आने की इच्छा रखते हैं।

कार्यक्रम में टीम लीडर्स ने अपने अनुभव साझा किए और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों पर चर्चा की और गंगा नदी, प्राचीन विश्वविद्यालयों और बिहार की ऊर्जावान युवा शक्ति का परिचय दिया।

अधिकारियों ने कश्मीर को “धरती का स्वर्ग” बताते हुए प्रतिभागियों की सकारात्मक भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री फिरोज अख्तर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की