भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन धरना जारी

पूसा (समस्तीपुर):पूसा प्रखंड के गरीबों को 72 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने और पूर्व में जमा किए गए आय प्रमाण पत्र के आवेदनों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का “घेरा डालो-डेरा डालो” आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।

अंचल कार्यालय के समक्ष आयोजित इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि बिहार में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 95 लाख परिवार महागरीब हैं, जिनकी मासिक आमदनी 6,000 रुपये से भी कम है। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री ने 95 लाख गरीब परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है, जिसके लिए 72 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र आवश्यक है। लेकिन प्रखंड प्रशासन यह प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा, जिससे महागरीब परिवार आवेदन से वंचित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम इसे जुमला नहीं बनने देंगे। जब तक गरीबों को उनका अधिकार नहीं मिलता, तब तक घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा।”

धरने में सैकड़ों लोग शामिल थे, जिनमें जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, दिनेश राय, शिवमाला देवी, मजनू पासवान, गौरी पासवान, विकास पासवान, गीता देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, मनोकामना देवी, और अन्य ग्रामीण शामिल थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी