बाजार समिति फेज-2 में चल रहे कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

मोतिहारी । जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज मोतिहारी स्थित बाजार समिति में फेज 2 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय परियोजना अभियंता कार्य प्रमंडल चंपारण एवं परियोजना अभियंता उपस्थित थे।
वरीय परियोजना अभियंता के द्वारा बताया गया कि बाजार समिति फेज टू अंतर्गत कुल 41 करोड़ की लागत से कार्य जा रहे हैं। वर्तमान में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जिसे इस माह के अंत तक हस्तगत करा दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी पूर्ण है और इसे भी जनवरी 25 के अंत तक हस्तगत कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुल 189 नई दुकान स्वीकृत है। जिसमें से 75 दुकानों को पूर्ण कर लिया गया है। शेष का फिनिशिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कैंटीन ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है, परंतु इसे फरवरी माह में हस्तग़त कराया जाएगा। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्य अंतिम चरण में है और जनवरी 25 तक इसे भी पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार समिति प्रांगण के बाहर रोड चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण जरूरी है। ताकि आंतरिक नाला को मुख्य नाला से जोड़ा जा सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम मोतिहारी को बाजार समिति क्षेत्र के साफ सफाई का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA