मौसम: बिहार के 14 जिलों में बारिश के आसार

 पटना। बिहार में मौसम ने फिर से करवट ली है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार के कई जिलों में कल से अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है. बिहार में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. लोगों को अभी के मुकाबले ज्यादा ठंड का एहसास होगा. बिहार में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके कारण 27-29 दिसंबर के बीच दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल दक्षिण मध्य भागों के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय व जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है.
बिहार में मौसम के बदलते मिजाज ने मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरान कर रखा है. पटना मौसम केंद्र के आशीष कुमार कहते हैं कि दिसंबर समाप्त होने में छह दिन शेष हैं, पर शीतलहर और कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी. यह रबी फसल के लिए भी जरूरी है. बीते तीन वर्षों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री का अंतर देखा जा रहा है. गुरुवार को बिहार के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. मौसम विज्ञानी आशीष कुमार बताते हैं, बीते वर्षों की तुलना में इस बार पश्चिमी विक्षोभ का अभाव व बर्फीली पछुआ हवा में कमी आने से तापमान अपने सामान्य से अधिक बने होने के कारण दिसंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी.वहीं, जलवायु परिवर्तन के कारण भी देश के अधिसंख्य भागों में मौसम में विशेष रूप से बदलाव नहीं देखा गया.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!