मनुष्य आत्माएं इस सृष्टि पर अधिकतम 84 जन्म लेती हैं : सोनिका बहन

उजियारपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर द्वारा रेल परिसर स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के चौथे दिन मनुष्य आत्माओं के पुनर्जन्म और भारत के उत्थान और पतन के 84 जन्मों की कहानी के बारे में बताते हुए ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने कहा कि सारे विश्व में भारत ही एकमात्र अविनाशी खंड है। भारत शब्द का अर्थ ही है जो निरंतर ज्ञान प्रकाश से प्रकाशित हो। सतयुग में भारत जब सोने की चिड़िया था, वहां सूर्यवंशी देवी-देवताओं का राज्य था। सभी की आयु 150 वर्ष होती थी और कभी अकाले मृत्यु नहीं होती थी। वहां देवताओं के रूप में हमने 8 जन्म लिये। सतयुग में सभी आत्माएं सातों गुण, यथा- ज्ञान, शांति, प्रेम, पवित्रता, सुख, आनंद और शक्ति से संपन्न थीं। सभी सर्वगुण संपन्न, 16 कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी और मर्यादा पुरुषोत्तम थे। यह समय भारत का स्वर्णिम सवेरा था। इसके बाद त्रेतायुग आता है, जहां देवताओं की 2 कला कम हो जाती है और क्षत्रिय के रूप में हम 12 जन्म लेते हैं। श्री राम श्री सीता का राज्य चलता है। ऐसे समय पर भी भारत सभी प्रकार से संपन्नता की पराकाष्ठा पर होता है। सतयुग और त्रेतायुग मिलाकर भारत स्वर्ग कहलाता है। सभी युग 1250 वर्ष के होते हैं।

इन दोनों युगों के बाद द्वापरयुग के साथ ही देव आत्माओं में विकारों की प्रवेशता के कारण वे विकारी मनुष्य बन जाते हैं। यहां से पापाचार-भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है, जिस कारण मनुष्य दुःखी होकर भगवान को पुकारना शुरू कर देते हैं। यहां हम वैश्य के रूप में 21 जन्म लेते हैं। देवताएं जो पूज्य थे, पुजारी बन जाते हैं। कलियुग में पापाचार-भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाता है और हम कर्म से शुद्र बन जाते हैं। कलियुग में मनुष्य आत्माएं 42 जन्म लेती हैं। कलियुग अंत में इस धरती को पुनः स्वर्ग बनाने के लिए परमात्मा का इस धरा पर अवतरण होता है, जो समय वर्तमान में चल रहा है, इसे संगमयुग कहते हैं। यह समय भारत के पुनरुत्थान का चल रहा है। इस समय जो परमात्मा को पहचान कर उनके बन जाते हैं, उनका जैसे नया जन्म होता है। यह अंतिम एक जन्म सबसे महत्वपूर्ण जन्म है। इसी में हमारा भगवान से मिलन होता है। इस प्रकार कुल 84 जन्म होते हैं।

उन्होंने कहा- इतिहास स्वयं को पुनरावृत करता है और समय चक्रीय गति से चलता है। अभी वही समय है जब इतिहास स्वयं को दोहरा रहा है और भारत फिर से स्वर्ग शीघ्र बनने ही वाला है। हम परमात्मा की मत पर चलकर अपनी सीट उस नई दुनिया के लिए बुक कर सकते हैं।

सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?