डिजिटल निमंत्रण से रहें सावधान, क्लिक करते हीं खड़े-खड़े लुट जाएगी दुनिया!

 हो जाएंगे कंगाल

 कटिहार। शादियों के मौसम में अगर आप व्हाट्सएप के माध्यम से ‘डिजिटल कार्ड’ से निमंत्रित किए जा रहे हैं यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल कटिहार साइबर थाना पुलिस को हाल के दिनों में कई ऐसी शिकायत मिली है जिसमें “डिजिटल दावत कार्ड “के नाम पर साइबर ठग लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों ने नया पैतरा अपनाया है जो व्हाट्सएप पर निमंत्रण का लिंक भेजकर बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं। खासकर एपीके फाइल से विशेष सावधान रहने की जरूरत है, इस पर क्लिक करने के बाद लोगों के फोन में एक एप इंस्टॉल हो रहा है और यही एप डाटा ट्रांसफर करता है।
शादी के सीजन को भुनाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स ने ‘शादी के कार्ड’ को अपना हथियार बनाया है। शादी के कार्ड के बहाने एक फाइल आपके वॉट्सऐप पर आती है। जब आप उसे खोलकर देखने की कोशिश करते हैं तो एक APK फाइल डाउनलोड होकर फोन में इंस्टॉल हो जाती है। यह ऐप आपकी पूरी निजी जानकारी हैकर तक पहुंचा देती है और फिर बैंक अकाउंट से पैसा निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। देखते ही देखते अकाउंट खाली भी हो जाता है।
साइबर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार साइबर थाना में कुछ ऐसा मामला सामने है जिसमें साइबर ठग लोगों को ‘डिजिटल कार्ड’ बनाकर निमंत्रण पत्र भेजे हैं और लिंक को क्लिक करते ही कुछ देर के लिए मोबाइल ऑफ हो जाता है और फिर उसके बाद उन लोगों के साथ साइबर ठगी का खेल हुआ है। फिलहाल कटिहार साइबर थाना पुलिस ऐसे मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच करने के साथ-साथ लोगों को ऐसे डिजिटल निमंत्रण कार्ड से सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत