नौकरी ज्वाइन कर हो गए सहकर्मी शिक्षिका के साथ फुर्र

 थाने पहुंचा मामला, परिजन परेशान

 वैशाली। बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक BPSC शिक्षक ने अपनी ही सहकर्मी BPSC शिक्षिका को लेकर फरार हो गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्राथमिक स्कूल का है, जहां दोनों शिक्षक और शिक्षिका एक ही स्कूल में मुजफ्फरपुर में तैनात थे। हालांकि की दोनों वैशाली जिले के रहने वाले हैं।
शिक्षिका वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अरुण कुमार की 23 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी है जबकि शिक्षक हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 10 निवासी देवनाथ साह का पुत्र राहुल कुमार है। अमृता कुमारी बीते 30 नवंबर को सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात होने तक वापस लौटकर घर नहीं आई थी। पता चलने पर शिक्षिका अमृता कुमारी की मां रेणु कुमारी ने शिक्षक राहुल कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज सराय थाना में कराई है।
हालांकि की मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और शिक्षिका अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है। अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।बता दें कि वैशाली जिले में ही बीपीएससी से चयनित टीचर का पकड़ौआ विवाह हो गया। नौकरी जॉइन होने के 12 वें दिन ही पातेपुर थाना क्षेत्र के महैया गांव निवासी सत्यनारायण राय के बेटे गौतम कुमार की अपहरण कर ली गई थी। टीचर को रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से पिस्टल के बल पर अपहरण किया गया। और मारपीट करके शादी करा दी गई।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?