पटना में दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत

 गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

 तीन ट्रकों को लगाई आग

 पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना(PATNA) से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ऑटो में एक दर्जन बच्चे सवार थे, जिसमें से चार की मौत हो गई जबकि चालक और बाकी 8 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है।
दरअसल, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे ऑटो पर वार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो सवार बच्चे सड़क पर गिर गए और चार बच्चों की जान चली गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और एक के बाद एक तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक छात्र बिशनपुरा गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दानापुर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    • By TN15
    • August 17, 2026
    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’