कांटी के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े महिला से 15 हजार की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

कांटी। कांटी थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से उचक्कों ने 15 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना कांटी हॉस्पिटल के सामने बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई, जहां पीड़िता मीना देवी, ग्राम साइन निम चौक निवासी, बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर बाहर निकली थीं। उनके पास पहले से 5 हजार रुपये भी थे।

मीना देवी के अनुसार, वह सामग्री खरीदने के लिए केवल 200 रुपये अलग रखकर बाकी रुपये अपने बैग में रख रही थीं, तभी उचक्कों ने बैग से पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कांटी नगर परिषद के व्यस्तम इलाके में हुई, जिसने स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी