निकाह कर युवती को ले गया कतर, शेख के हाथों बेचा और अब डाक से भेजा तलाक

 पटना। कहते हैं कि जिससे शादी होती है उसके साथ सात जन्म का रिश्ता होता है लेकिन पति पत्नी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटना के एक व्यक्ति ने पटना की एक युवती से पहले निकाह किया और फिर क़तर ले जा कर पत्नी को शेख के हाथों बेच दिया। बाद में किसी तरह युवती भारतीय दूतावास तक पहुंची और फिर दूतावास ने युवती को शेख की चंगुल से निकाल कर भारत भेजा। युवती फ़िलहाल अपने मायके में रह रही है, इधर उसके पति ने उसे डाक के माध्यम से तलाक लिख कर भेजा है।
युवती ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर अब दीघा थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि जब उसका निकाह हो रहा था उस वक्त बताया गया कि लड़का विद्युत् भवन में सरकारी कर्मी है, और निकाह के बाद पता चला कि वह एक एनजीओ में काम करता है। बाद में युवक क़तर चला गया और फिर उसने अपनी पत्नी को भी दाई के वीजा पर क़तर बुलवा लिया। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा और इस दौरान युवती को एक बच्चा भी हुआ।
बच्चा होने के बाद उसके पति ने अपनी पत्नी को एक शेख के हाथों दस लाख रूपये में बेच दिया। युवती ने किसी तरह एक सिक्योरिटी गार्ड की मदद से भारतीय दूतावास से संपर्क किया और फिर दूतावास के अधिकारियों ने उसे मुक्त करवा कर भारत भेजा। युवती अब चार महीने से अपने मायके में रह रही है इधर उसके ससुराल के लोग उसे अपनाने से मना कर रहे हैं। युवती ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दीघा थाना में मामला दर्ज करवाया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    • By TN15
    • March 13, 2026
    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!