बांका में ओवरटेक से नाराज बदमाशों ने किया चाकू से जानलेवा हमला

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

 बांका। बांका में स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर निकलने के प्रयास में बाइक सवार अपराधियों ने स्कार्पियो चालक की चाकू से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया ।इस दौरान लोग मूकदर्शक बने रहे।
घटना को लेकरबौसी निवासी शशि भगत जो की स्कॉर्पियो में मौजूद थे ने बताया कि वे लोग अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से बांका जा रहे थे इसी दौरान कोरिया गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शराब के नशे में गाली देते हुए गाड़ी रोकने का प्रयास किया। तभी स्कार्पियो चालक ने सूझबूझ दिखाकर गाड़ी को भागते हुए बाराहाट बीच बाजार में आकर रोक और पीछा कर रहे हैं बाइक सवार बदमाशों से पूछा की गाली क्यों दे रहे हो। इसी बात को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया इस दौरान बदमाशों ने शशी भगत पर भी हमला किया लेकिन भाग कर वह भीड़ में घुस गए और चालक को चाकू मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।
इस घटना में स्कार्पियो चालक मोहन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। इस मामले में वाहन मालिक शशि भगत ग्राम बौसी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया । ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल स्कार्पियो चालक को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए बांका रेफर कर दिया ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान के द्वारा बताया गया कि स्कॉर्पियो वाहन चालक पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है ।मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है।दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!