सोनपुर मेला में मैथिली ठाकुर ने बिखेरा सुरों का जादू, जमकर झूमे श्रोता

 हाजीपुर/सोनपुर। हरिहर क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध सोनपुर मेले में भोजपुरी और मैथिली की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को धूमने पर मजबूर कर दिया । पर्यटन विभाग मंच पर मैथिली ठाकुर ने भजन और गीतों से ऐसा समां बांधा कि सुनने वाले वाह वाह कहने को मजबूर हो गए. पर्यटन विभाग के सचिव के साथ-साथ छपरा डीएम और एसपी के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया।
मैथिली ठाकुर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी है जिससे से श्रोताओं का दिल जीता है। पहले स्तुति शुरुआत हुई फिर शारदा सिन्हा के गीतों का मजा लोगों ने लिया। महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत, शिव तांडव और रामायण के भजन से होते हुए सफर छठ पूजा गीत,दमादम मस्त कलंदर,चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखियां, राम झूलेंगे तो पालना झुलाऊंगी, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले तक पहुंचा तो लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज की शाम शारदा सिन्हा के नाम है। आज से 40 साल पहले शारदा सिन्हा ने पनिया के जहाज से पलटनिया चली आईह राजा गीत से सोनपुर मंच का संचालन शारदा सिंन्हा ने किया था।
इस अवसर पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं भी बिहार की बेटी हूं, मैं बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में अपने राज्य का गुणगान करती हूं और लोगों को बिहार के बारे में अवगत कराती हूंं। उन्होंने बताया कि मैं पर्यटन विभाग को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हर साल इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन सोनपुर में करवाते हैं और मुझे आपके बीच आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!