बिहार: ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन

 चर्चा में कौआ सिंह,  जानें तोता और मैना कौन हैं?

 पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक कौआ सिंह नाम के व्यक्ति ने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन में कौआ ने अपने पिता का नाम तोता सिंह और माता का नाम मैना सिंह बताया है। आवेदन में कौआ सिंह ने अपनी तस्वीर की जगह एक कौए की तस्वीर भी लगाई है।
यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है। यहां के आरटीपीएस (अंचल) कार्यालय में कौआ सिंह नाम से एक ऑनलाइन आवेदन आया, जिसने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन में कौआ सिंह ने अपना पता मुजफ्फरपुर शहर का पुरानी बाजार, प्रधान डाक घर और थाना मुशहरी बताया है.
आरटीपीएस कर्मचारियों के अनुसार, आवेदन में आवेदक का मोबाइल नंबर 7254842398 और ईमेल आईडी aditipanday055@gmail. com लिखा गया है। आरटीपीएस कर्मचारियों के अनुसार यह मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फेक लग रहा है। आवेदक से मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
इस अजीबोगरीब आवेदन के बाद आरटीपीएस कार्यालय के कर्मचारी हैरान रह गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सीओ और आरओ के निर्देश पर कौआ सिंह के आय प्रमाण पत्र के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है।
बिहार सरकार ने सरकारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आरटीपीएस (लोक सेवाओं का अधिकार) कानून बनाया है। इस कानून के तहत लोग आय, जाति, निवास और चरित्र प्रमाण पत्र जैसे कई सरकारी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अजीबोगरीब मामले भी सामने आते रहते हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!