गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

 गया। गया में एक ट्रांसपोर्ट के गोदाम में बीती रात आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आग ने इतना भयावह रूप ले रखा था कि गोदाम के ऊपर एक रेडीमेड कपडा दुकान में भी आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। आग ने इतना भयावह रूप ले रखा था कि लोग उसके आसपास जाने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई लेकिन रह रह कर धुआं निकलने लग जा रहा है। अगलगी की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गोदाम में शहर के कई व्यापारियों का कास्मेटिक का सामान रखा हुआ था जो जल कर राख हो गया। लाखों रूपये के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि अभी कितने की क्षति हुई है इस बात का आंकलन नहीं किया गया है।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी रवि पांडेय ने बताया कि देर रात करीब दो बजे आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम पूरी तरह से धू-धू कर जलने लगा। अगलगी में आसपास के कई मकान और दुकानों की भी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि उचित मुआवजा दिया जाए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल