सिवान : मां और बहन के साथ जा रहा था युवक, अपराधियों ने घेर कर मार दी गोली

 सिवान। सिवान में बेख़ौफ़ अपराधियों ने बीती देर शाम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवकी मौके पर मौत हो गई। घटना सिवान के गुठनी क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बरपालिया निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी मां और बहन के साथ कहीं जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। गोली युवक के सर में लगी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गुठनी दरौली मार्ग पर बरपालिया के समीप सड़क जाम कर दिया।
लोगो ने अपराधी की हत्या के आरोपी की मांग की मांग कर रहे थे। वहीं जाम कर हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि घटना आठ बजे के करीब की है जबकि पुलिस करीब एक बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। मामले में गुठनी थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    • By TN15
    • June 23, 2026
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप