घूस लेते महिला दारोगा धराई, विजलेंस की टीम ने रंगेहाथ धर दबोचा

 वैशाली। वैशाली जिले में एक बार फिर से खाकी बदनाम हुई है। हाजीपुर नगर थाना में तैनात एक महिला दरोगा को को पटना विजिलेंस की टीम ने 10000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल लंबे समय के बाद वैशाली जिले में विजलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले में एक महिला दरोगा किसी काम को लेकर एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी। इसी दौरान मौके पर विजिलेंस की टीम पहुंच गयी और महिला दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।
महिला दरोगा का नाम डॉ पूनम कुमारी बताया जा रहा है जो जिला मुख्यालय के सबसे हॉट नगर थाने में तैनात थी। दरोगा ने किसी केस में काम को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत ली थी। जिसकी जानकारी विजिलेंस की टीम को मिल गई थी।
विजिलेंस की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की महिला के पास से पैसे भी बरामद किए हैं। हालांकि इस दौरान महिला दरोगा बार-बार कहती रही कि उनसे कोई रिश्वत नहीं ली है। लेकिन, विजिलेंस की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला दरोगा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल