कटिहार में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक घायल

 विवाह का जश्न हुआ फींका, जांच में जुटी पुलिस

 कटिहार। हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस भले हीं सख्त होने का दावा करती हो ,शादी या किसी भी खुशी के अवसर पर रुतबा दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग करने वालों को जेल भेजने का कानून भी हो लेकिन यह रुक नहीं रहा है। कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर तेरासी टोला में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशी का माहौल गम में बदल दिया। भागलपुर से आए निरंजन कुमार अपनी भांजी की शादी में शामिल हुए थे। इसी दौरान श्रवण यादव द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक गोली का छर्रा निरंजन कुमार के पैर में लग गया।
आतिशबाजी और डीजे की आवाज में गोली की आवाज दब गई, जिसके कारण शुरुआत में लोगों को घटना का अंदाजा नहीं हुआ। लेकिन जब निरंजन कुमार के पैर से खून निकलने लगा तो अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव की तलाश शुरू कर दी है। भागलपुर से निरंजन कुमार अपने भांजे की शादी में आया हुआ था, इसी दौरान श्रवण यादव द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने पर गोली का छर्रा छिटककर निरंजन कुमार के पैर में लग गई, आतिशबाजी और डीजे के धुन के बीच पहले तो गोली की आवाज दब जाने के कारण लोगों को बहुत देर तक तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में जब पैर से खून टपकने लगा तो लोगों को माजरा समझ में आया, इसके बाद घायल निरंजन को अफरा-तफरी में अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया फिलहाल पुलिस आरोपी श्रवण यादव के खोजबीन में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!