सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 एसपी ने कहा शीघ्र अपराधियों की होगी गिरफ्तारी

मोतिहारी। जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के परशुरामपुर स्थित सीएसपी की है। वहीं स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी सीएसपी संचालक राहुल कुमार को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्वयं एसपी स्वर्ण प्रभात घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को पहचानने में जुटी हुई है। पुलिस ने सीएसपी संचालक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ‘प्रथम दृष्टया लूटपाट का मामला नहीं लग रहा है। आपसी विवाद या दुश्मनी में घटना प्रतीत हो रही है, मामले में जांच जारी है। तीन माह के अंदर जेल से निकले तमाम अपराधियों की सूची तैयार कर इसकी छानबीन तेज कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक राहुल कुमार ने छह माह पूर्व पशुरामपुर चौक पर एसबीआई का सीएसपी खोला था। प्रत्येक दिन की तरह राहुल बुधवार को भी अपने सीएसपी में बैठा हुआ था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक पर बैठा रह गया, जबकि दूसरा युवक सीएसपी में घुसा और राहुल को गोली मारकर फरार हो गया। बदमाश ने राहुल को दो गोली मारी। एक गोली बाएं हाथ में लगी, वहीं दूसरी सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और जख्मी राहुल को इलाज के लिए बाइक से लेकर मोतिहारी के लिए चले गए। हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने राहुल मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन