काम पर लौट रहे प्रवासियों का छलका दर्द

बोले- बिहार में रोजगार नहीं, इसलिए दिल्ली जाना मजबूरी

 हाजीपुर। छठ पूजा मनाने के बाद बिहार से प्रवासी और मजदूर अपने काम पर लौटने लगे हैं. वैशाली से दिल्ली की ट्रेनों में सफर कर रहे कुछ यात्रियों से जब मीडिया वालों को देखा तो उनका दर्द छलक उठा. पत्रकारों से बात करते हुए यात्रियों ने बिहार छोड़कर दिल्ली जाने की अपनी मजबूरी बताई. कुछ यात्री हरियाणा, बंगाल, कोलकाता, रायपुर, लुधियाना, पंजाब जाने के लिए निकले थे. रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ भी देखने को मिली है. हालांकि, रेलवे की ओर से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है.
दिल्ली के लिए रवाना होते हुए प्रवासी अरुण महतो ने कहा कि दिल्ली कमाने के लिए जा रहे हैं. बिहार में रोजगार नहीं है और रोजगार मिलता भी है तो दिहाड़ी इतनी कम होती है कि परिवार का गुजारा नहीं चल पाता है. दिल्ली में मिस्त्री के साथ काम करके 800 रुपये रोजाना कमाते हैं, जिससे परिवार का गुजर बसर हो जाता है. कुछ ऐसा ही जवाब बुधन कुमार ने दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली कमाने के लिए जा रहे हैं क्योंकि वहां पर महीने के 17-18 हजार रुपये कमा लेते हैं जिससे परिवार का खर्चा चल जाता है.
दिलीप कुमार ने बताया कि छठ पूजा मनाने के लिए बिहार आए थे. अब रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे हैं क्योंकि बिहार में दिल्ली जितना पैसा नहीं मिलता है और परिवार का खर्चा भी पूरा नहीं पड़ता है. दिल्ली में 800 रुपये प्रतिदिन कमा लेते हैं. परिवार अच्छे से चलता है और कुछ पैसे भी बचा लेते हैं.
विपिन कुमार ने बताया कि बिहार सरकार को रोजगार के लिए कुछ करना चाहिए. दिल्ली जाना मजबूरी है क्योंकि बिहार में काम के लिए बहुत कम पैसे मिलते हैं जिससे गुजारा नहीं हो पाता है. दिल्ली में मिस्त्री का काम करते हैं और रोजाना एक हजार रुपये कमाते हैं. इन पैसों से “मेरा और मेरे परिवार का गुजारा अच्छे से हो जाता है.”

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण