भारत में रंगोली: सौंदर्य, आशा और परंपरा का प्रतीक : अमरेश कुमार

 भागलपुर। भागलपुर के पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा तृतीय से पंचम तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने लक्ष्मी-गणेश और अन्य शुभ प्रतीकों की रंगोलियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “भारत में रंगोली सौंदर्य, आशा और परंपरा का प्रतीक है।”

विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता जायसवाल ने प्रतियोगिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर कलात्मक कौशल और सहयोग की भावना को बल मिलता है। रंगोली को शुभ मानते हुए उन्होंने बच्चों को दीपावली पर घर सजाने की प्रेरणा भी दी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरोही प्रिया, सोनम, वर्षा, संजना, पद्मिनी और आकांक्षा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजवीर कुमार, अभी यादव, सुधांशु, प्रियांशु और अक्षत ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान आदित्य राज, आर्यन राज, अनिकेत, हिमांशु और वैभव को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, सुबोध झा, आभाष कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?