छात्राओं का स्कूल जाने से इनकार

 बोले-‘सर गंदे तरीके से छूते हैं’,  परिजन की अपील पर पुलिस ने उठाया कदम

 रोहतास। बिहार के रोहतास जिले से एक चौंका देने वाली खबर आई है। जिले के तिलौथू प्रखंड में स्थित मध्य विद्यालय सोनौरा में जमकर बवाल हो गया है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के अनुसार शिक्षक बच्चियों को गलत तरीके से छूते हैं और अश्लील बातें भी करते हैं। बच्चियों ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा भी किया।
परिजनों के हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने तिलौथू थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ आवेदन भी दिया है। जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सोनी ने बताया कि विद्यालय की कुछ छात्राओं ने एक शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है और इसी आरोप को लेकर ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में हंगामा भी किया गया।
इससे पूर्व कभी भी विद्यालय में इस तरह की शिकायतें नहीं प्राप्त हुई है, लेकिन फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि तिलौथू थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सोनौरा में एक शिक्षक पर बच्चियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा विद्यालय में हंगामा करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक को थाने लाकर पूछताछ की गई है और कई बच्चियों के बयान भी रिकॉर्ड किए गए हैं।
एसपी ने कहा कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है लेकिन जांच के क्रम में पीड़ित बच्चियों के बयानों में कई तरह के विरोधाभास सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला नाबालिग बच्चियों से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजन शिक्षक को निलंबित करने और दंडित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोई भी परिजन अपनी बच्ची को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न