बिहार विधानसभा की 4 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान

 13 को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना

 पटना। बिहार विधानसभा की चार खाली सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव शेड्यूल की घोषणा की गई। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राज्य के चार विधायकों ने जीत हासिल की थी। इस कारण तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट खाली हो गई है।
वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा में तरारी विधानसभा सीट से भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में सुदामा प्रसाद ने आरा लोकसभा सीट से हासिल की।
रामगढ़ विधानसभा सीट से वर्ष 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की। इस बार सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
बेलागांज विधानसभा सीट से वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के सुरेंद्र यादव ने जीत हासिल की। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र यादव ने जहानाबाद संसदीय सीट से जीत हासिल की।
वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इमामगंज विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की थी। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से हासिल की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए और महागठबंधन के किस दल के किस नेता को टिकट मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चारों सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई