बाढ़ राहत के लिए हाइवे जाम कर हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज से अफरा-तफरी

 फायरिंग की अफवाह

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे NH-77 पर जोरदार हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया। घटना औराई थानाक्षेत्र के बेदौल ओपी क्षेत्र स्थित गोपालपुर के पास की है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक NH-77 को जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान गोली चलने की बात भी सामने आई, पर इसे अफवाह माना जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं, लेकिन प्रशासन से उन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है। न तो भोजन-पानी की व्यवस्था है, न ही पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और क्षेत्र में राहत कार्यों की कमी से नाराज होकर ग्रामीणों ने इस विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुना। उनकी मांग है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा और राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।
वहीं, जाम की सूचना मिलने पर औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया गया।
हंगामे के बीच फायरिंग की खबरें भी सामने आईं, लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया। एसपी विद्या सागर ने स्पष्ट किया कि केवल हल्का बल प्रयोग किया गया और किसी प्रकार की फायरिंग नहीं की गई। उनका कहना था कि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया था, ताकि आवागमन बहाल हो सके।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026