‘कोसी नदी का तटबंध टूटने से हालात चिंताजनक’

 बिहार सरकार के मंत्री ने किया स्वीकार, स्थिति खतरनाक

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कोसी नदी का तटबंध टूटने से हुए जलजमाव पर कहा कि इससे प्रभावित हुए लोगों को हर प्रकार की राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। तटबंध टूटने से कई प्रखंडों और पंचायतों में बाढ़ का पानी आ गया है। कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की तरफ से लगातार प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाना मुहैया कराया जा रहा है। उन्हें पॉलीथीन और तिरपाल दिए जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बोट एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि सभी को समय पर उपचार मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मौजूदा परिस्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री प्रतिदिन आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जमीनी स्तर पर इन दिशानिर्देशों का अनुपालन होता हुआ भी नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। चाहे वो पॉलीथीन के रूप में हो, चाहे कम्युनिटी किचन के रूप में हो या पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सभी प्रभावितों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ की वजह से लोगों में त्वचा संबंधित समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। इससे संबंधित दवाएं भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही हैं।
बता दें कि नेपाल द्वारा बारिश का पानी बिहार की तरफ छोड़े जाने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और लोगों को व्यापक नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!